बुरे फंसे कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल, डांस ग्रुप ने लगाया 11.96 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2024 - 03:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल सहित 7 के खिलाफ एक डांस मंडली ने 11.96 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

PunjabKesari

पुलिस अधिकारी के अनुसार, एक 26 वर्षीय डांसर की शिकायत पर 16 अक्टूबर को मीरा रोड पुलिस थाने में रेमो, उनकी पत्नी और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

धोखाधड़ी का विवरण

PunjabKesari

प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता और उसके साथियों के साथ 2018 से जुलाई 2024 के बीच धोखाधड़ी की गई। डांस मंडली ने एक टेलीविजन शो में प्रस्तुति दी थी और जीत हासिल की थी। आरोप है कि आरोपियों ने दिखाया कि यह समूह उनका है और इसके चलते 11.96 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि हड़प ली।

अन्य आरोपी

मामले में अन्य आरोपी ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राउत और रमेश गुप्ता शामिल हैं, जिनमें एक पुलिसकर्मी भी है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News