कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस ने भारत भेजे 10 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र

Friday, Jun 18, 2021 - 11:27 PM (IST)

नई दिल्लीः फ्रांस ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए शुक्रवार को दस ऑक्सीजन संयंत्र भारत भेजे। फ्रांस के राजदूत एमेनुएल लेनेन ने कहा कि ये संयंत्र भारत के 10 अस्पतालों को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। 

उन्होंने ट्वीट किया, ''फ्रांस ने भारत के 10 अस्पतालों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज दस ऑक्सीजन संयंत्र भेजे। फ्रांस और भारत क्षमता और दीर्घकालिक स्वायत्तता के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।'' 

 

Pardeep

Advertising