पेरिस में बोले राजनाथ सिंह, फ्रांस-भारत के बीच विशेष संबंध औपचारिकताओं से परे

Tuesday, Oct 08, 2019 - 01:26 PM (IST)

पेरिस: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि फ्रांस, भारत का महत्वपूर्ण सामरिक सहयोगी है और दोनों देशों के बीच विशेष संबंध औपचारिकताओं से परे हैं। राजनाथ सिंह ने दो दिनों की फ्रांस यात्रा पर यहां पहुंचने पर ट्वीट किया कि फ्रांस आकर प्रसन्नता महसूस हो रही है। यह महान देश भारत का महत्वपूर्ण सामरिक सहयोगी है और हमारे विशेष संबंध औचारिकता के बंधन से परे हैं।'' राजनाथ अपनी यात्रा के दौरान राफेल विमानों की पहली खेप हासिल करेंगे।

 

वह फ्रांस के मेरिगनाक में एक समारोह के दौरान राफेल विमानों की खेप प्राप्त करेंगे। इस दौरान फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लारेंस पर्ली भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह फ्रांस के रक्षा मंत्री के साथ सालाना रक्षा वार्ता में भी हिस्सा लेंगे। फ्रांस यात्रा के दौरान सिंह राफेल से भी उड़ान भरेंगे। रक्षा मंत्री 9 अक्तूबर को फ्रांस के रक्षा उद्योग के अधिकारियों को भी संबोधित करेंगे।

Seema Sharma

Advertising