ओडिशा में पैर पसार रहा ओमीक्रोन, नए वेरिएंट से चार लोग संक्रमित, विदेश से जुड़ी है ट्रेवल हिस्ट्री

Sunday, Dec 26, 2021 - 02:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: विदेश से ओडिशा लौटे चार व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य सेवा निदेशक (डीएचएस) विजय महापात्र ने बताया कि मरीजों में से दो नाइजीरिया से लौटे हैं जबकि अन्य दो संयुक्त अरब अमीरात से आए हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य में ओमीक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

ओडिशा में सबसे पहले 21 दिसंबर को नाइजीरिया और कतर से लौटे दो व्यक्ति नए स्वरूप से संक्रमित पाए गए थे। अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में से एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार ‘जोखिम वाले' देशों से लौटे सभी यात्रियों और अन्य देशों से लौटे यात्रियों की जांच की जा रही है और उनके नमूने को आनुवंशिकी अनुक्रमण के लिए भेजा जा रहा है। 

 

 

 

 

rajesh kumar

Advertising