मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: विष्णुपुर से अलग-अलग उग्रवादी संगठनों के 4 कैडर गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 11:54 AM (IST)

इंफाल : पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति बनाए रखने और उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि विष्णुपुर जिले के विभिन्न इलाकों से अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को विष्णुपुर जिले के थमनपोकपी मखा से प्रतिबंधित संगठन 'कांगलेई यावोल कन्ना लुप' के सदस्य ख्वाइरकपम रोजित सिंह (21) को गिरफ्तार किया गया जो काडर की भर्ती में शामिल था। 

यह भी पढ़ें: कनाडा: भारतीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हवाई अड्डे से दबोचा

उन्होंने बताया कि इसी जिले के नाओरेम मयाई लेकाई इलाके से नाओरेम प्रियोकुमार सिंह (37) को कथित जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोंगद्रेंखोमबा) के दो काडर अखोम प्रेमकुमार सिंह (55) और निंगथौजम जितेन सिंह (46) को विष्णुपुर जिले के अगांगखलावेई से पकड़ा गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News