एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भारतीय नौसेना कर रही जांच
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 05:28 PM (IST)
नेशनल डेस्क : दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में नेवी नगर स्थित आवास पर भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे मृत पाए गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि 15 अगस्त को नाविक और उनका परिवार अपने घर पर मृत पाए गए।
नौसेना ने कहा कि मुंबई पुलिस और भारतीय नौसेना मिलकर इस घटना की जांच कर रहे हैं और जांच में हर संभव मदद दी जा रही है। मृतकों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मौतों के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चला है और विस्त़ृत जानकारी का इंतज़ार है।
