जिस खंडहर को खरीदने पर 4 दोस्तों को लोगों ने मारे थे ताने, अब वहां रहने के लिए लोग देते है लाखों

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 04:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  किसी इंसान की किस्मत कब पलट जाए इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। कई बार इंसान सोचता कुछ है लेकिन उसकी किस्मत में होता कुछ है, ऐसा ही हुआ चार दोस्ताें के साथ। इन चारों ने जिस पुराने खंडहर को  सालों पहले खरीदा था आज उसकी वह इतना प्रसिद्ध हो गया है कि लोग उसमें रहने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं। 

PunjabKesari
ये कहानी है  इंटीरियर डिजायनर डीन शार्प की जो जंगल में बने एक खंडहर से इतना प्रभावित हुए कि तीन और दोस्तों के साथ मिलकर इस बंगले को खरीद लिया। हालांकि लोगों ने इसे सबसे गलत फैसला बताया। डीन ने जब बंगला ख़रीदा था, तब उसकी हालत बेहद खराब थी। छत से पेड़ उगे थे, कमरों में चमगादड़ रहते थे और लकड़ियों में दीमक लगी थी। एक बार चारों दोस्तों ने मिलकर घर का दौरा किया और उसके रिनोवेशन का प्लान बनाया।

PunjabKesari

अब यह घर इतना खूबसूरत बन गया है कि इस में रहने के लिए लोग एक रात का एक लाख किराया दे रहे हैं। चारों दोस्तों ने इस घर को तीन करोड़ 22 लाख रुपए में ख़रीदा था। अब एक रात के लिए उन्हें एक लाख का रेंट मिलता है। जिन लोगों ने कभी इन दोस्तों का ये सबसे खराब फैसला बताया था, वो आज उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों को भी यहां स्टे करना पसंद है, वो इसे वेकेशन का बेस्ट स्पॉट मानते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News