नहीं देखा होगा ऐसा रिश्ता, चार बहुओं ने सास की अर्थी को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

Wednesday, Sep 11, 2019 - 11:43 AM (IST)

नेशनल डेस्क: सास और बहू का रिश्ता बड़ा नाजुक होता है। कई बार दोंनो ही एक दूसरे को नहीं समझा पाते और उलझनें बढ़ती ही जाती है। लेकिन महाराष्ट्र के बीड के काशीनाथ नगर इलाके में 4 बहुओं ने दुनिया की सोच को ही बदल कर रख दिया। इन्होंने सदियों पुरानी परम्पराओं को तोड़कर अपनी सास के शव को कंधा दिया, जिसने भी यह देखा वह हैरान रह गया। 

दरअसल बीड में रहने वाली सुंदरबाई दगडू नाइकवाडे का वृद्धावस्था के कारण 83 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। वह अपने पीछे 4 बेटों, 4 पुत्रवधुओं और पौत्र-पौत्रियों का परिवार छोड़ गईं। जब नाइकवाडे की अर्थी उठाने का समय आया तो चारों बहुएं आगे आई और अपनी सास को कंधा दिया। 

कहा जा रहा है कि सास सुंदरबाई नाइकवडे अपनी चारों बहुओं को बेटियों से भी बढ़कर प्यार किया। यही वजह थी कि सास के देहांत के बाद बहुओं ने कंधा देने की इच्छा जाहिर की। जब चारों बहुएं अपनी सास का शव लेकर निकली तो देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 
 

vasudha

Advertising