मुंबई में आफत की बारिश: पिकनिक मनाने गई 4 छात्राएं बही झरने में, एक का शव बरामद

Saturday, Aug 03, 2019 - 05:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई एक बार फिर भारी बारिश की मार झेल रही है। कई इलाकोंं में पानी भर जाने से जन-जीवन ठप हो गया है। वहीं इसी बीच नवी मुंबई स्थित पांडवकडा फॉल में चार छात्राओं के डूबने की खबर सामने आई है। ये चारों पिकनिक मनाने के लिए वहां गई थी। 

जानकारी के अनुसार 7 युवतियां पिकनिक मनाने पांडवकडा इलाके में आई थी, तभी तेज बारिश के कारण अचानक आए बाढ़ में 4 लड़कियां बह गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने रेस्क्य़ू ऑपरेशन चलाया, जिसमें से एक का शव मिल गया है बाकी छात्राओं को ढूंढने का प्रयास जारी है।

बता दें कि मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रातभर भारी बारिश होती रही। इससे कई इलाकों, विशेषकर मलाड, अंधेरी और दहिसर के कुछ हिस्सों में यातायात का प्रवाह प्रभावित हुआ। रेल पटरियों पर जल-जमाव ने उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को कुछ हद तक प्रभावित कर दिया गया। वहीं ठाणे में सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।  
 

vasudha

Advertising