चार अमरनाथ यात्रियों की दिल का दौरा पडऩे से मौत

Sunday, Jul 17, 2016 - 08:37 PM (IST)

श्रीनगर: पिछले तीन दिनों में दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा जाने की राह मंे चार तीर्थयात्रियों की दिल का दौरा पडऩ से मृत्यु हो गयी। इस साल अमरनाथ यात्रा में कुल 15 लोग की मौत हो गयी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंदरबल जिले के बालटाल आधार शिविर में पंजाब के निवासी 35 वर्षीय राजिंदर सिंह की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गयी। 
 
यहीं पर पश्चिम बंगाल के 58 वर्षीय आर सी बोस दिल का दौरा पडऩे से गुजर गए। अधिकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के उज्जैन के 65 वर्षीय मोहन लाल ने अमरनाथ गुफा में दिल का दौरा पडऩे से दम तोड़ दिया। राजस्थान के 50 वर्षीय गोविंद प्रसाद ने डोमेल में मौत हो गयी। इसी के साथ ही इस साल के इस तीर्थाटन में अबतक 15 लोगों की जान जा चुकी है। यात्रा दो जुलाई से शुरू हुई थी। 
Advertising