पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज, राहुल गांधी बोले- देश को आप जैसे पीएम की जरूरत

Saturday, Sep 26, 2020 - 09:24 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के 13वें प्रधानमंत्री रहे डाक्टर मनमोहन सिंह का आज 88 वां जन्मदिन है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हे जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी,शालीनता और समर्पण हम सबके लिये प्रेरणास्रोत है। 

राहुल गांधी ने शनिवार सुबह ने मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि देश डा. सिंह जैसे गंभीर प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और आने वाला साल खुशनुमा हो। 

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को हुआ था. वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। मनमोहन सिंह अपनी चुप्पी की वजह से अक्सर विपक्ष के निशाने पर रहे, मगर उनकी सादगी का विपक्ष भी लोहा मानता था। देश उन्हे एक अर्थशास्त्री के रूप में ही ज्यादा याद करता है। 

रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर के तौर पर मनमोहन सिंह ने 1991 में आर्थिक सुधार की दिशा में कई कदम उठाए। बतौर वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने कई ऐसे नियम बदले जिसने अर्थव्यस्था की रफ्तार को रोक रखा था। । मनमोहन सिंह 1991 में पहली बार असम से राज्यसभा सदस्य चुने गए।  सके बाद 1995, 2001, 2007 और 2013 में वो फिर राज्यसभा से संसद पहुंचे। 1998 से 2004 तक जब बीजेपी सत्ता में थी वो राज्यसभा में विपक्षी नेता भी थे। साल 1991 से 1996 तक मनमोहन सिंह ने भारत के वित्तमंत्री के रूप में काम किया। 

vasudha

Advertising