पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने दी बधाई

Friday, Jan 25, 2019 - 09:30 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, जाने माने संगीतकार- गीतकार भूपेन हजारिका और प्रसिद्ध समाज सेवी नानाजी देशमुख को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत करने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। हजारिका और देशमुख को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान प्रदान करने की घोषणा की गयी है।


मोदी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘प्रणव दा हमारे समय के असाधारण राजनेता हैं। उन्होंने दशकों तक निस्वार्थ भाव से तथा अथक रुप से राष्ट्र की सेवा की है और राष्ट्र की प्रगति में अमिट छाप छोड़ी हैं।’’

प्रधानमंत्री ने मुखर्जी को भारत रत्न से अलंकृत करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘उनके समान विवेक वाले एवं प्रतिभा के थोड़े से लोग हैं।’’ उन्होंने कहा कि श्री भूपेन हजारिका के गीतों और संगीत को सभी पीढिय़ों के लोग पसंद करते हैं। उनके गीत संगीत में न्याय, सछ्वावना और भाईचारे का संदेश है। उन्होंने भारत के परंपरागत संगीत को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया।

 


प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भूपेन दा को भारत रत्न से अलंकृत किये जाने से खुशी हुई है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘नानाजी देशमुख के व्यक्तित्व में वंचितों के प्रति मानवता, सछ्वाव और सेवा का भाव था। वह सही अर्थों में भारत रत्न थे। उनका ग्रामीण विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमारे गांवों में रह रहे लोगों नया रास्ता मिला है।’’

 

 

Yaspal

Advertising