पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल नादकर्णी का 86 साल की उम्र में निधन

Tuesday, Jul 03, 2018 - 12:54 AM (IST)

मुंबई: नौसेना के पूर्व मुख्य एडमिरल जे जी नादकर्णी का सोमवार को यहां निधन हो गया। वह थायराइड कैंसर से पीड़ित थे। वह 86 वर्ष के थे। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि 14 वें नौसेना प्रमुख की कोलाबा क्षेत्र में आईएनएचएस अश्विनी नौसेना अस्पताल में मौत हुई। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एडमिरल नादकर्णी के निधन पर शोक जताया है। 

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ उन्होंने गोवा की आजादी में हिस्सा लिया और 1965 के भारत - पाकिस्तान युद्ध और 1971 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’ प्रवक्ता ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को पुणे में किया जाएगा।      

 

Pardeep

Advertising