मुंबई पुलिस के पूर्व कमिशनर परमबीर सिंह पर गिरी गाज, उद्धव सरकार ने किया सस्पेंड

Thursday, Dec 02, 2021 - 06:26 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त व आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह को गुरुवार को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले मुंबई की एक कोर्ट ने उन्हें फरार अपराधी घोषित करने का आदेश निरस्त कर राहत दी थी, लेकिन इसके बाद उन्हें निलंबन का झटका भी लग गया।

बता दें एंटीलिया विस्फोटक बरामदगी और व्यवसाई मनसुख हिरेन की हत्या के बाद से परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई और उसके आसपास के थानों में कई केस दर्ज किए गए हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस के एएसआई सचिन वाजे और सीनियर इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार भी किया गया था। जिसके बाद परमबीर सिंह ने राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर वसूली का आरोप लगा दिया। इस संबंध में परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक मेल लिखकर 100 करोड़ रुपए वसूली का आरोप लगाया था। 

Yaspal

Advertising