एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान रैली में गिरफ्तार

Tuesday, Aug 27, 2019 - 05:54 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसान रैली के दौरान गिरफ्तार किया गया। शिवराज सिंह चौहान पिछोर जिला शिवपुरी में किसानों की अतिवृष्टि और अफलन से खराब हुई फसल का जायजा लेने और किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में शामिल में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अन्याय, अत्याचार और जनता को कुचलने का प्रयास कर रही है, जब तक जिंदा हूं, सरकार को निरंकुश नहीं होने दूंगा। जनता के हक की लड़ाई लड़ूंगा 


उन्होंने कहा कि शिवपुरी के पिछोर में किसान आक्रोश रैली में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये विशाल संख्या में किसान भाइयों की उपस्थिति से मुझे उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए एक नई शक्ति मिली है। उनका यही विश्वास और प्रेम मुझे सदैव प्रेरित करता है। हम मिलकर लड़ेंगे और इस लड़ाई को जीतेंगे भी।

shukdev

Advertising