हार्ट अटैक से हुआ पूर्व मंत्री शाहिद अली खान का निधन

Friday, Jan 05, 2018 - 12:13 PM (IST)

पटनाः हम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शाहिद अली खान का हार्ट अटैक से गुरुवार को निधन हो गया। बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शाहिद अली के निधन पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी को बहुत क्षति पहुंची है। 

जानकारी के अनुसार, हम के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष 55 साल के शाहिद की तीन माह पहले ही ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। वे सीतामढ़ी के पुपरी के रहने वाले थे। इस हादसे के समय वह अजमेर के सर्किट हाउस में थे। शाहिद अली कई बार मंत्री बन चुके हैं। इस बार 2015 में वह चुनाव हार गए थे।
 

Advertising