महाराष्ट्र के पूर्व CM नायारण राणे ने एनडीए से जुड़ने का किया फैसला

Friday, Oct 06, 2017 - 09:17 PM (IST)

मुंबई: आखिरकार महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नायारण राणे ने एनडीए में शामिल होने का फैसला कर ही लिया है। वह इससे पहले मंगलवार को राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी इसी सिलसिले में मिले थे। बता दें, हाल ही में उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी बनाई थी।

राणे ने अपनी नई पार्टी का नाम ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष’ रखा है। अब उन्होंने अपनी पार्टी के साथ भाजपा में आने के संकेते दे दिए हैं। नारायण राणे शिवसेना में रहते साल 1999 में राज्य के मुख्यमंत्री थे। कोंकण क्षेत्र के सिंधुदुर्ग जिले से नाता रखने वाले राणे प्रभावशाली मराठा समुदाय से आते हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने राज्य और कोंकण क्षेत्र के विकास के लिए एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है। मैं 2019 तक महाराष्ट्र में रहूंगा। राणे ऐसा कर जाहिर तौर पर 2019 में होने वाले आम चुनावों में किस्मत आजमाने का संकेत दे रहे थे।

उन्होंने कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़ते हुए आरोप लगाया कि 2005 में शिवसेना छोड़कर पार्टी में आते समय उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का दावा किया गया था, जिससे कांग्रेस मुकर गई। वहीं एनडीए की सहयोगी शिवसेना ने भाजपा से नारायण राणे को पार्टी में शामिल न करने की बात कही थी। अब राणे की घोषणा के बाद शिवसेना क्या स्टेंड लेगी देखने वाली बात होगी। 

Advertising