मोदी के करीबी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरिश चंद्र मूर्मू नए CAG नियुक्त

Friday, Aug 07, 2020 - 05:46 AM (IST)

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल और आईएएस अधिकारी जीसी मुर्मू को भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी हो चुकी है। बता दे कि मुर्मू ने पिछले दिन बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू 9 महीने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल रहे।


पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को जीसी मुर्मू की जगह नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। सिन्हा श्रीनगर पहुंच चुके हैं। मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने हवाई अड्डे पर सिन्हा का स्वागत किया। अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे से सिन्हा सीधे राज भवन गए।

जम्मू कश्मीर के दूसरे उप राज्यपाल के रूप में सिन्हा शुक्रवार को शपथ ले सकते हैं। पूर्व रेलवे राज्यमंत्री सिन्हा (61) गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान लेंगे जिन्होंने बुधवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू जम्मू कश्मीर संघ शासित राज्य के पहले उप राज्यपाल थे और उनका कार्यकाल नौ महीने से कुछ अधिक समय का रहा। मुर्मू देश के अगले नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक होंगे। 

मोदी के साथ पहले कर चुके काम 
गिरिश चंद्र मूर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब इन्हें प्रिंसिपल सेक्रेटरी चुना गया था। मूर्मू जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर चुने गए थे। 

 

Yaspal

Advertising