कर्नाटक भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एके सुबैया का निधन

Tuesday, Aug 27, 2019 - 10:27 PM (IST)

बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वकील एके सुबैया का मंगलवार को निधन हो गया। सुबैया 85 वर्ष के थे। उनके परिवार में पांच पुत्र हैं। वह कर्नाटक के कोडागु जिले के निवासी थे। वह चार बार कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य रह चुके है। उन्होंने भाजपा को कर्नाटक में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 1983-85 में राज्य में कांग्रेस की गुंडु राव नीत सरकार के कई घोटाले उजागर किए थे। 

उन्होंने राव मंत्रिमंडल में शामिल एम इब्राहिम का नाम रॉलेक्स घड़ी घोटाले में उजागर किया था। बाद में इब्राहिम को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में कुछ मतभेदों के कारण उन्होंने भाजपा से अलग होकर ‘कन्नड नाडु' पार्टी का गठन किया जो असफल रही। राजनीति से दूर होने से पहले वह कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) में भी शामिल हुए थे।

shukdev

Advertising