कर्नाटक के पूर्व DGP के विवादित बोल पर निर्भया की मां ने दिया करारा जवाब

Friday, Mar 16, 2018 - 11:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: निर्भया की मां पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी पर पूर्व डीजीपी एचटी सांगलियान विवादों में फंसते जा रही हैंं। निर्भया की मां ने डीजीपी के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह भारतीय समाज की मानसिकता को दर्शाता है।

पूर्व डीजीपी की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने निराशा जाहिर करते हुए कहा, 'बेहतर होता अगर उन्होंने निजी टिप्पणी की जगह हमारी लड़ाई और संघर्ष के बारे में कहा होता। यह दिखाता है कि हमारे समाज में आज भी लोगों की मानसिकता और सोच नहीं बदली है।

पिछले हफ्ते महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली महिलाओं को 'निर्भया अवॉर्ड' से सम्मानित करने के दौरान कर्नाटक के पूर्व डीजीपी सांगलियान ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा था, 'निर्भया की मां के फिजिक को देखकर पता चलता है कि वह (निर्भया) कितनी सुंदर रही होगी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व डीजीपी सांगलियान राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके इस हालिया बयान ने उन्हें विवादों में ला दिया।

बयान की आलोचना होने के बाद अपनी सफाई देते हुए पूर्व डीजीपी ने कहा,'मेरे बयान पर लोग बेवजह विवाद बढ़ा रहे हैं, मेरा बयान सीमा के अंदर था। मैंने अपने बयान के जरिए महिलाओं की सुरक्षा के महत्त्व को बताया, क्योंकि उन्हें हर समय सुरक्षा दी जानी चाहिए।.'

Punjab Kesari

Advertising