दुखद खबर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एके वालिया का कोरोना से निधन

Thursday, Apr 22, 2021 - 08:28 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री डॉ.ए.के.वालिया का आज निधन हो गया। शीला दीक्षित सरकार में ऊर्जा और स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. अशोक कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित थे, आज उन्होंने  दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का पूरा नाम अशोक कुमार वालिया था। 1993 में उन्होंने अपनी  राजनीतिक पारी शुरू की थी। वालिया दिल्ली से चार बार विधायक रह चुके हैं। वह तीन बार गीता कॉलोनी सीट से विधायक रहें और एक बार लक्ष्मी नगर सीट से जीतें। वह पेशे से डॉक्टर थे।

डॉक्टर अशोक कुमार वालिया ने शीला दीक्षित की सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्य कियाऔर स्वास्थ्य, शहरी विकास, भूमि और भवन विभागों का जिम्मा संभाला। दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डॉक्टर वालिया के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि ट्वीट किया, ‘दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक वालिया जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने दिल्ली में सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। 

vasudha

Advertising