राजस्थान में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद करण सिंह ने थामा बीजेपी का दामन

Saturday, Mar 16, 2024 - 01:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान में अलवर से कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव शनिवार को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। उनके साथ कई अन्य कांग्रेस नेता भी पार्टी में शामिल हुए। यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अलवर सीट से कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहराया था। डॉ सिंह यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। 

 

 

Rahul Singh

Advertising