मोदी कैबिनेट 3.0 में पूर्व CM कुमारस्वामी भी हो सकते हैं शामिल

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2024 - 01:54 PM (IST)

कर्नाटक : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी रविवार शाम को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी के एक सूत्र ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "कुमारस्वामी को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिला है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।"

PunjabKesari

इस अवसर पर जश्न मनाने के लिए नई दिल्ली में सफदरजंग लेन स्थित जद (एस) प्रमुख एच डी देवेगौड़ा के आवास पर तैयारियां की जा रही हैं। कुमारस्वामी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने के फैसले को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा दक्षिणी राज्यों विशेषकर कर्नाटक में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। कर्नाटक में जद (एस) का वोक्कालिगा समुदाय-बहुल क्षेत्रों में खासा प्रभाव है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News