हिमाचल में BJP को बड़ा झटका- इस बड़े नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ...बताया पार्टी छोड़ने का कारण

Tuesday, Jul 12, 2022 - 04:10 PM (IST)

नई दिल्ली: हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम शर्मा ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में खीमी राम शर्मा कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने के बाद खीमी राम शर्मा ने कहा कि वह कांग्रेस को हिमाचल की सत्ता में वापिस लेकर आएंगे।

 

बता दें कि खीमी राम शर्मा दो बार बंजार से भाजपा के विधायक, एक बार वन मंत्री व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले चुनाव मे  पार्टी में इनके बजाए सुरेंद्र शौरी को टिकट दी थी जो वर्तमान में विधायक भी हैं। 

Seema Sharma

Advertising