आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री YS विवेकानंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नायडू ने गठित की SIT

Friday, Mar 15, 2019 - 06:12 PM (IST)

नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाईएसआर कांग्रेस के नेता वायएस विवेकानंद रेड्डी का आज संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मौत पर शोक जताया और साथ ही इस मामले में डीजीपी, जिले के पुलिस अधिकारियों से बात की और तत्काल एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी तरह कोई बहाना नहीं चलेगा।

दिवंगत विवेकानंद रेड्डी सांसद, विधायक और एमएलसी रहे हैं। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वायएस राजशेखर रेड्डी के भाई थे। मंत्री भी रहे। उनके पीए कृष्णा रेड्डी ने उनकी मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है। 

Yaspal

Advertising