भारत को लगा झटका... फोर्ब्स ने शक्तिशाली देशों की रैंकिंग में India को Top 10 से किया बाहर
punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2025 - 03:38 PM (IST)
नेशनल डेस्क। फोर्ब्स ने हाल ही में 2025 के लिए दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट जारी की है जिसमें भारत को शामिल नहीं किया गया है। इस फैसले से कई लोग हैरान हैं क्योंकि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और इसकी सेना भी दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में गिनी जाती है।
कैसे बनी यह लिस्ट?
फोर्ब्स ने बताया कि यह सूची यूएस न्यूज द्वारा तैयार की गई है और इसमें पांच मुख्य पैमानों का उपयोग किया गया:
➤ देश का नेता (Leadership Influence)
➤ आर्थिक प्रभाव (Economic Influence)
➤ राजनीतिक प्रभाव (Political Influence)
➤ अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन (Strong International Alliances)
➤ सेना की ताकत (Military Strength)
यह भी पढ़ें: अगले महीने सारे चालान हो जाएंगे माफ! अब Lok Adalat में मिलेगा इसका समाधान
दुनिया के टॉप 10 शक्तिशाली देश (2025)
रैंक | देश | GDP (अर्थव्यवस्था) | जनसंख्या | क्षेत्र |
---|
1 | अमेरिका | 30.34 ट्रिलियन डॉलर | 34.5 करोड़ | उत्तरी अमेरिका |
2 | चीन | 19.53 ट्रिलियन डॉलर | 141.9 करोड़ | एशिया |
3 | रूस | 2.2 ट्रिलियन डॉलर | 14.4 करोड़ | यूरोप |
4 | ब्रिटेन (UK) | 3.73 ट्रिलियन डॉलर | 6.91 करोड़ | यूरोप |
5 | जर्मनी | 4.92 ट्रिलियन डॉलर | 8.45 करोड़ | यूरोप |
6 | दक्षिण कोरिया | 1.95 ट्रिलियन डॉलर | 5.17 करोड़ | एशिया |
7 | फ्रांस | 3.28 ट्रिलियन डॉलर | 6.65 करोड़ | यूरोप |
8 | जापान | 4.39 ट्रिलियन डॉलर | 12.37 करोड़ | एशिया |
9 | सऊदी अरब | 1.14 ट्रिलियन डॉलर | 3.39 करोड़ | एशिया |
10 | इजरायल | 550.91 बिलियन डॉलर | 93.8 लाख | एशिया |
भारत को क्यों नहीं मिली जगह?
भारत की जनसंख्या 140 करोड़ से ज्यादा है इसकी अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें नंबर पर है और सेना भी दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक है। फिर भी इस लिस्ट में भारत को शामिल नहीं किया गया।
इससे कई विशेषज्ञों और जनता में सवाल उठने लगे हैं कि क्या फोर्ब्स की रैंकिंग सही आंकलन कर पाई है? कई लोगों का मानना है कि भारत का वैश्विक प्रभाव लगातार बढ़ रहा है लेकिन इस लिस्ट में इसे नजरअंदाज किया गया।
रैंकिंग किसने तैयार की?
यह रैंकिंग BAV ग्रुप ने तैयार की है जो WPP की एक यूनिट है। इस रिसर्च का नेतृत्व पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन ने किया।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में बढ़ी लग्जरी कारों के मालिकों की मुश्किलें, टैक्स न चुकाने के कारण जब्त की गईं 30 कारें
भारत को बाहर करने पर फोर्ब्स की आलोचना
अमेरिका, चीन और रूस ने इस सूची में अपनी जगह बरकरार रखी है लेकिन भारत को बाहर रखने पर कई लोग नाराज हैं। भारत तेजी से उभरता हुआ वैश्विक शक्ति बन रहा है और इसके राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य प्रभाव को नजरअंदाज करना कई लोगों को गलत लग रहा है।