राजद की रैली में ममता बैनर्जी ने कहा- देश की सुरक्षा के लिए भाजपा को भगाना जरुरी

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 12:56 PM (IST)

पटनाः आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) की रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने भाजपा पर कड़े शब्दों से वार किया है। उन्होंने राजद की 'भाजपा भगाओ-देश बचाओ' का समर्थन करते हुए कहा है कि देश की सुरक्षा के लिए भाजपा को भगाना जरुरी है। भाजपा देश के लिए एक खतरा बनती जा रही है।

ममता बैनर्जी ने कहावतों का इस्तेमाल करते हुए भाजपा और नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'माल महाराजा का और मिर्जा खेले होली। लालू जी के नाम पर वोट लेकर नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना डाली।' ममता बैनर्जी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नोटबंदी को लेकर भाजपा की सरकार जाएगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने नीतीश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा होता है।' उनका मानना है कि विपक्ष दलों की एकता के चलते जल्दी ही भाजपा का देश निकाला हो जाएगा। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि सरकार द्वारा गल्त कामों के खिलाफ आवाज उठाने पर लोगों को जेलों में डाला जा रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि देखते है सरकार के पास कितनी जेलें हैं।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News