पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को महिला कांग्रेस में मिला अहम पद

Tuesday, Jan 08, 2019 - 08:22 PM (IST)

नई दिल्लीः दक्षिण भारत की र्चिचत ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता अप्सरा रेड्डी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। पहले वह अन्नाद्रमुक से जुड़ी हुईं थीं और राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका में थी। वह पत्रकार भी हैं।

अप्सरा ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और पार्टी में शामिल हुईं। भारत की सबसे प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर पत्रकार और कार्यकर्ता अप्सरा रेड्डी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (एआईएमसी) की राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया है।

सुष्मिता ने उनका कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा, ‘‘यह बहुत गौरव की बात है कि आप महिला कांग्रेस में ट्रांसजेंडर समुदाय की पहली पदाधिकार होंगी। मैं आशा करती हूं कि हम संपूर्ण लैंगिक न्याय और विशेष तौर पर ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के लिए मिलकर काम करेंगे।’’

 

Yaspal

Advertising