राजनाथ की फैन फॉलोविंग बढ़ी, Twitter पर 1 करोड़ के पार हुए फॉलोअर्स

Sunday, Feb 18, 2018 - 04:29 PM (IST)

नई दिल्ली: देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह देश के उन नेताओं में शामिल हो गए हैं जिनके फालोअरों की संख्या ट्विटर पर एक करोड़ के पार है।  गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह का ट्विटर हैंडल 'राजनाथसिंह' बीती रात एक करोड़ फालोअरों की संख्या को पार कर गया।

सिंह के अलावा ट्विटर पर जिन चार भारतीय नेताओं के फालोअरों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा है उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (चार करोड़ तीन लाख फालोअर), दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (एक करोड़ 33 लाख फालोअर), वित्त मंत्री अरूण जेटली (एक करोड़ 18 लाख फालोअर) और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (एक करोड़ 14 लाख फालोअर) हैं। गृह मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर  हैंडल 'एचएमओइंडिया' के 22 लाख 60 हजार फालोअर हैं।         

Advertising