घने कोहरे ने रोकी यातायात की रफ्तार, दिल्ली में कई फ्लाइट्स पर असर

Monday, Jan 29, 2018 - 09:44 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण आज सुबह विमानों का परिचालन रोकना पड़ा। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि कम दृश्यता के कारण फिलहाल कोई विमान उड़ान नहीं भर रहा। सुबह 10:30 बजे तक स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

दिल्ली में ज्यादातर विमान सेवा कंपनियों का हब होने के कारण यहां होने वाली देरी का असर देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी होगा। चंडीगढ़ से भी घने कोहरे के कारण सेवाएं प्रभावित होने के समाचार हैं।

Advertising