भारी बारिश के चलते केरल पर फिर मंडराया बाढ़ का संकट, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Thursday, Aug 06, 2020 - 11:48 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के कई राज्यों में बारिश और तूफान अपना रौद्र रूप​ दिखा रहे हैं, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। मुंबई के बाद अब केरल में भी लगातार हो रही बारिश के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बाढ़ की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने  वायनाड व कोझिकोड जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 

 

राज्य की अधिकांश नदियों और बांधों में जलस्तर बढ़ रहा है और कन्नूर, वायनाड, इडुकी, मलप्पुरम, कोझीकोड और कासरगोड में बाढ़ की स्थिति है। यहां की प्रमुख नदी ​चलियार का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है। कि भारी बारिश के चलते वह ओवरफ्लो हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगर बबारिश समय रहते नहीं रुकी तो राज्य के इलाकों में बाढ़ आ सकती है, जिससे सैंकड़ों लोग प्रभावित होंगे। 

विभाग ने अनुमान जताया था कि कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र, कच्छ और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर तेज से बहुत तेज और कहीं-कहीं अतिवृष्टि अगले 24 घंटे के दौरान हो सकती है। इसके साथ ही गुजरात, तटीय मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कही कहीं मूसलाधार वर्षा होने के आसार हैं। 

दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, पश्चिम मध्य अरब सागर, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप और मालदीव क्षेत्र में 50-60 किमी प्रति घंटे तक की तेज गति की हवा चल सकती है। उत्तर अरब सागर, तटीय गुजरात और महाराष्ट्र, ओडिशा, तटीय पश्चिम बंगाल और अंडमान सागर 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज की हवा चलने के आसार हैं। मन्नार की खाड़ी और तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण मध्य बंगाल की खाड़ी में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति के साथ हवा के चलने और मौसम के खराब रहने का अनुमान है इसलिए मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

vasudha

Advertising