कश्मीर में बाढ़ की चेतावनी, झेहलम में बढ़ रहा है पानी का स्तर

Friday, Jun 29, 2018 - 09:26 PM (IST)

श्रीनगर: घाटी में लगातार हो रही बारिश से झेहलम नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। कृषि एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने कश्मीर में बाढ़ जैसे संकट की चेतावनी जारी की है। विभाग के चीफ इंजीनियर मीर मोहम्मद ने कहा कि लिद्दर नाला, विशो नाला और संगम खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बारिश हो रही है उससे पानी का स्तर और बढ़ सकता है। लोगों को भी पानी के स्तर पर ध्यान रखने को कहा गया है।

 


अधिकारी ने कहा कि, हमने स्टाफ को अल्र्ट पर रखा गया है। वे पानी के स्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सबसे ज्यादा झेहलम खतरे के निशान से ऊपर है। शाम पांच बजे तक संगम का स्तर भी 20.44 तक पहुंच गया था। लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है।
 

Monika Jamwal

Advertising