कावेरी नदी के निकट स्थित तमिलनाडु के 6 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी

Saturday, Aug 11, 2018 - 05:33 AM (IST)

चेन्नई/कोयंबतूर:  तमिलनाडु में कावेरी नदी के निकट स्थित छह जिलों मे शुक्रवार को बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि कर्नाटक ने राज्य में भारी बारिश के बाद इस अंतर-राज्यीय नदी में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है। 

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने बुधवार को पहली परामर्श चेतावनी यह कहते हुए जारी की थी कि कबानी और केआरएस बांध से संयुक्त रूप से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है और यह पानी शुक्रवार तक तमिलनाडु के सलेम जिले में स्थित मेट्टूर बांध तक पहुंच जाएगा। इस चेतावनी के बाद आज यह अलर्ट जारी किया गया है। 

सीडब्ल्यूसी के दक्षिणी नदी खंड ने परामर्श जारी करते हुए कहा, च्च् जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा सकते हैं और पानी छोड़े जाने की जानकारी निचले इलाकों को दे दी गई है।’’ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कृष्णागिरि, धर्मापुरी, सलेम, इरोड, तिरुचिपल्ली, थंजावुर जिलों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है और नदी के तटीय क्षेत्र खास तौर पर निचले क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।      

Pardeep

Advertising