11 साल बाद फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 02:10 PM (IST)

नई दिल्ली: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में नेतृत्व बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ग्रुप CEO कल्याण कृष्णमूर्ति 11 साल से अधिक समय तक कंपनी के साथ रहने के बाद अब अपना पद छोड़ रहे हैं और कंपनी से बाहर जा रहे हैं। कंपनी ने बुधवार, 25 नवंबर को इस बदलाव की घोषणा की। हालांकि, उनके पद छोड़ने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही उनके उत्तराधिकारी के नाम का खुलासा किया गया है।

कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने जनवरी 2017 में CEO के रूप में कार्यभार संभाला था। 2018 में उन्हें ग्रुप CEO नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने ई-कॉमर्स, ग्रोसरी और फिनटेक सहित कई व्यावसायिक क्षेत्रों में विकास किया है। फ्लिपकार्ट से जुड़ने से पहले, उन्होंने टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया था, जहां वे भारत में फंड के पोर्टफोलियो वाली कंपनियों की देखरेख करते थे। उन्होंने eBay एशिया पैसिफिक और ईबे साउथ एशिया में फाइनेंस से जुड़े पदों पर भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Procter & Gamble से की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News