कोझिकोड जैसा हादसा होने से टला, पायलट ने शिरडी की जगह मुंबई में उतारा विमान...भड़के यात्री
Monday, Aug 10, 2020 - 10:35 AM (IST)
नेशनल डेस्कः रविवार को कोझिकोड जैसा विमान हादसा होते-होते टल गया। पालयट ने समझदारी दिखाते हुए विमान की मुंबई में लैडिंग करवा दी। दरअसल दिल्ली से शिरडी आ रही फ्लाइट में कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण मुंबई में उतारना पड़ा। इंडिगो की फ्लाइट 6E-2019 ने दिल्ली से शिरडी के लिए उड़ान भरी थी लेकिन कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण उसे मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं फ्लाइट में सवार यात्री डर गए। कई यात्रियों ने कहा कि कोझिकोड विमान हादसे के बाद भी एयरलाइन ने कोई सबक नहीं लिया। एक यात्री ने कहा कि विमान में मेंटेनेंस को लेकर बड़ी चूक का पता चला जिसे एयरलाइन को पहले ही चेक कर लेना चाहिए था।
यात्री ने बताया कि शिरडी लैंड होने से पहले पता चला कि विमान में कुछ गड़बड़ी है, इस पर क्रू ने कहा कि एयरपोर्ट पर कुछ गड़बड़ी के कारण फ्लाइट को मुंबई ले जाया जा रहा है। जबकि फ्लाइट के मुंबई पहुंचने से ठीक पहले कैप्टन ने अनाउंस किया कि विमान के लैंडिंग गियर में कुछ गड़बड़ी थी जिससे विमान को मुंबई लाना पड़ा। यात्री ने बताया कि विमान के मुंबई उतरने पर भी उसे खींचना पड़ा और सभी को एक तेज आवाज सुनाई दी जैसे कि लैंडिंग गियर में कुछ टूट गया हो, इसके बाद विमान अचानक ठहर गया। हमलोग काफी डर गए थे, हमें अपनी जिंदगी गंवानी पड़ती।
एक यात्री ने उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को ट्वीट किया और लिखा कि 6E 2019 Del-SAG को मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया जो शिरडी जा रही थी, सभी यात्री एयरपोर्ट पर 2-3 घंटे तक फंसे रहे, अगर एयरलाइन किसी दूसरे फ्लाइट का इंतजाम नहीं कर सकती तो यात्रियों को एक रात ठहराने का बंदोबस्त करना चाहिए था। नाराज यात्रियों ने कहा कि इस देश में लोगों की जिंदगी का कोई महत्व नहीं है, हाल ही में हुए केरल विमान हादसे से भी एयरलाइन कंपनियों ने सबक नहीं लिया और हमारी जिंदगी जोखिम में डालने वाले थे।