कुपवाड़ा में आसमानी आफत का कहर, महिला की मौत, फसलें और घर तबाह

Friday, Jul 19, 2019 - 12:02 PM (IST)

श्रीनगर : नार्थ कश्मीर के कुपवाड़ा में बादल फटने से आई तबाही में एक महिला की मौत हो गई जबकि कई घर, फसलें और पुल तबाह हो गये। जानकारी के अनुसार लोलाब में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान शफीका बानों के तौर पर हुई है। बेरी रूडी, बट गगल, सुरगाम में सुबह करीब साढ़े चार बजे भारी बाढ़ का कहर बरपा जिससे महिला बह गई और उसकी मौत हो गई।


गांववालों के अनुसार कंतपोरा, पुटशाही और दूनीवारी गांवों में बादल फटने से आसमानी कहर बरपा और लोगों पर जैसे मुसिबतों का पहाड़ टूट पड़ा। इस दौरान शिमरयाल गांव को जोडऩे वाला पैदल चलने वाला पुल भी बह गया। अचानक आया पानी लोगों के घरों में घुस गया जिससे भारी नुकसान हुआ और खेतों में खड़ी फसलें भी तबाह हो गई।
 

Monika Jamwal

Advertising