पुलवामा में सुरक्षाबलों पर पत्थराव, पांच वर्ष का बच्चा गंभीर रुप से घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 08:41 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला में पत्थरबाजों द्वारा वाहनों पर पत्थराव के दौरान एक 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलवामा जिला के पहु पुल के पास वाहनों पर उपद्रवियों द्वारा पत्थराव के बाद एक किशोर घायल हो गया। साथ ही हड़ताल के बीच कुछ लोगों ने पुलवामा-श्रीनगर सडक़ को अवरुद्ध कर दिया था।


उपद्रवियों ने निजी के साथ साथ वाणिज्यिक वाहनों पर पत्थराव किया जिसमें एक किशोरी जिसकी पहचान सिफती हैदर (5) पुत्र रियाज अहमद मलिक निवासी गंगू पुलवामा के रुप में हुई है, पत्थर लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल के सिर में पत्थर लग गया था। घायल को पहले उपचार के लिए जिला अस्पताल पुलवामा शिफ्ट कर दिया गया जहां से बाद में उसको विशेष उपचार के लिए श्रीनगर के एस.एम.एच.एस. अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पत्थरबाजों को खदेड़ दिया।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News