प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, सेल्फी लेने घर में घुस आए 5 लोग

Monday, Dec 02, 2019 - 05:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। कुछ युवक बिना किसी सुरक्षा जांच के प्रियंका के घर घुस आए और सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे।  इस मामले में सीआरपीएफ से शिकायत की गई है।

दरअसल सुरक्षा की भारी चूक की घटना 25 नवंबर की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार लोधी स्टेट में प्रियंका गांधी के आवास पर अचानक एक कार प्रवेश कर गई। यह कार पोर्च से होते हुए घर में स्थित बगीचे के ठीक सामने जा कर रुकी। कार में सवार एक लड़की समेत 5 लोग बाहर निकले और प्रियंका गांधी के साथ एक सेल्फी लेने की मांग करने लगे। 

इस मामले को लेकर प्रियंका के कार्यालय ने चिट्ठी लिखी है, जिसके बाद सीआरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली पुलिस और दिल्ली पुलिस सुरक्षा यूनिट का साफ कहना है की उन्हें इस घटना की जानकारी नही मिली है। बता दें कि नवंबर महीने में ही प्रियंका गांधी से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने के बाद उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। जाहिर है कि इस घटनस के बाद कांग्रेस एक बार फिर मोदी सरकार पर हमलावर हो सकती है। 

vasudha

Advertising