पहले पत्नी को जिंदा दफनाया, फिर उसी क्रब पर रोज सोता रहा ये शख्य(Pics)

Wednesday, Jun 08, 2016 - 09:29 PM (IST)

कुंभलगढ़: राजस्थान में एक व्यक्ति ने पहले पत्नी को घर में ही जिंदा दफनाया फिर उसी कब्र पर रोज सोता रहा। पति ने पत्नी की बीमारी से तंग आकर ऐसा कदम उठाया। घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। कब्र के लिए गड्ढा स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुदवाया था। सरिता और चांदमल जैन ने 4 साल पहले कोर्ट मैरिज की थी।
 
सरिता चूरू जिले के सरदारशहर की रहने वाली थी। लाडनूं में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। उसके बाद ही दोनों मिलने लगे और प्यार हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी सरिता से बहुत प्यार करता था, लेकिन उसकी लंबी बीमारी से परेशान हो गया था। चांदमल ने बताया की वह सरिता को इस तरह से तड़पता हुआ नहीं देख पा रहा था, इसलिए उसने सोचा कि वह सामने न रहे तो ही ठीक है। उसे कुछ नहीं सूझा और उसने पत्नी सरिता को जिंदा ही दफना दिया।
 
चांदमल ने 2 महीने पहले स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर में एक गड्ढा खुदवा लिया था। फिर एक दिन चांदमल ने सरिता को नींद की गोली देकर सुला दिया। चांदमल ने मौका देखकर सरिता को इसी गड्ढे में जिंदा ही दफना दिया। पुलिस को दिए बयान में चांदमल ने बताया कि वह सरिता की कब्र पर चादर बिछाकर सोता था, ताकि उसे सरिता के पास होने का एहसास होता रहे।
 
Advertising