मोदी सरकार 2.0 की पहली कैबिनेट बैठक आज (पढ़ें 12 जून की खास खबरें)

Wednesday, Jun 12, 2019 - 02:06 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जबर्दस्त जीत हासिल करने के बाद नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट के साथ दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। अब बारी है मंत्री परिषद की बैठक की। नए मंत्री परिषद की पहली बैठक आज होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक में पीएम मोदी अपनी सरकार का रोडमैप भी पेश कर सकते हैं। इस बैठक से पहले आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी।

रायबरेली दौरे पर सोनिया गांधी
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव में मिली जीत के के लिये आभार जताने आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आयेंगी। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गांधी बुधवार सुबह रायबरेली पहुंचेगी और बाद में वह एक जनसभा कर जीत दिलाने के लिये मतदाताओं का शुक्रिया अदा करेंगी।

नीरव मोदी की जमानत पर फैसला आज
ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की। नीरव ने निचली अदालत के जमानत देने से इनकार करने के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। नीरव मोदी की याचिका आज फैसला सुनाएगी।

आज से शुरू होगा आंध्र प्रदेश का विधानसभा सत्र
आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी सरकार का पहला विधानसभा सत्र आज से शुरू होगा। इस सत्र में सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर विधायकों को सदन की शपथ दिलाएंगे। बता दें कि आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू को हराया है। उन्होंने विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा में बड़ी जीत दर्ज की है।


खेल
क्रिकेट : पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (विश्वकप-2019)

हॉकी : एफ.आई.एच. हॉकी सीरीज फाइनल्स-2019
फुटबाल : फीफा अंडर-20 विश्वकप-2019

Yaspal

Advertising