मोदी सरकार 2.0 की पहली कैबिनेट मीटिंग आज (पढ़ें 31 मई की खास खबरें)

Friday, May 31, 2019 - 05:39 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): नए केन्द्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज शाम को होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब कोई निश्चित एजेंडा नहीं है और इसमें संसद का सत्र आहूत करने की संभावित तारीख तय की जा सकती है। लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जानी है।

विपक्ष की सेंट्रल हॉल में बैठक आज
लोकसभा में हुई करारी हार के सदमे से उबरे विपक्ष ने अब आगे की सुध लेने की शुरुआत कर दी है। एक तरफ जहां विपक्ष अपने अपने खेमे में हार के कारणों पर मंथन में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ संयोजित रूप से इस पर मंथन करने की योजना बनाई है। आज संसद के सेंट्रल हॉल में विपक्ष बैठक करेगा।

आज रिटायर होंगे नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा
नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा आज रिटायर हो जाएंगे। वह चार दशकों से अपनी सेवाएं भारतीय नौसेना में दे रहे थे। वह भारतीय नौसेना के 23वें प्रमुख थे। एडमिरल लांबा नेशनल डिफेंस अकादमी-खडगवासला,डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज- वेलिंगटन, कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट-सिकदंराबाद और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज-लंदन में अध्ययनरत रहे हैं और एडमिरल लांबा को अपने कार्यकाल में समुद्र के साथ-साथ, संचालन, प्रशिक्षण और तीनों सेवाओं में नियुक्ति के क्षेत्र में विशाल अनुभव रहा है।

खेल
क्रिकेट : पाकिस्तान बनाम वैस्टइंडीज (विश्वकप-2019)

टैनिस : फ्रैंच ओपन टैनिस टूर्नामैंट-2019
कबड्डी  : इंडो इंटरनैशनल प्रीमियर कबड्डी लीग-2019

 

Yaspal

Advertising