Shocking! बॉलीवुड के इस मशहूर फिल्म निर्देशक के घर के बाहर फायरिंग: अज्ञात हमलावरों ने चलाईं 5 राउंड गोलियां
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 01:41 PM (IST)
Rohit Shetty House Firing : बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर रविवार तड़के हुई गोलीबारी ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और मुंबई पुलिस को चौंका दिया है। अज्ञात हमलावरों ने निर्देशक के घर के बाहर लगभग चार से पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि अभी तक यह आधिकारिक तौर पर साफ नहीं हो पाया है कि हमले के वक्त रोहित शेट्टी या उनके परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे या नहीं।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर
फायरिंग की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने रोहित शेट्टी के बिल्डिंग के आसपास के पूरे इलाके को सुरक्षित कर लिया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं और गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास की इमारतों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच तेज
रोहित शेट्टी हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े और लोकप्रिय कमर्शियल डायरेक्टर्स में से एक हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके आवास के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या निर्देशक को पहले से कोई धमकी मिली थी या इस फायरिंग के पीछे किसी गैंग का हाथ है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन पुलिस की कई टीमें संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं।
यह भी पढ़ें: Romance से पहले इतिहास! कैसे हुई Valentine’s Day की शुरुआत, जानिए इस शख्स की हैरान कर देने वाली कहानी
रोहित शेट्टी: एक्शन और ब्लॉकबस्टर के किंग
अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन और उड़ती कारों के लिए मशहूर रोहित शेट्टी 'गोलमाल' सीरीज और 'सिंघम' जैसे पुलिस यूनिवर्स के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड हस्तियों के घरों के बाहर इस तरह की फायरिंग की घटनाओं ने सेलेब्रिटीज की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


