जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 2 लोगों की मौत

Saturday, Jan 27, 2018 - 06:58 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आज प्रदर्शनकारियों के एक हिंसक समूह पर सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने शोपियां जिले के गनोवपुरा गांव से गुजर रहे सुरक्षा बलों के एक काफिले पर पथराव किया।   सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए हवा में कथित तौर पर कई चक्र गोलियां भी चलायीं जिसमें कुछ लोग घायल हो गए । 

अधिकारी ने बताया कि घायलों में जावेद अहमद भट और सुहैल जावेद लोन की बाद में मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर स्थिति में एक अन्य युवक को श्रीनगर में एक अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि युवकों के मारे जाने के बाद गनोवपुरा और पास के इलाके में हालात तनावपूर्ण है । 
 

Advertising