मुंबई: भिवंडी के 16 गोदामों में लगी आग, 50 लोगों को बचाया सुरक्षित

Wednesday, Dec 06, 2017 - 04:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई के भिवंडी इलाके में आज सुबह 16 गोदामों में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आस-पास अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गोदाम में फंसे 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है और गोदाम में आग बुझाने का प्रयास जारी है। 


दमकल कर्मचारी के अनुसार आग ने विकराल रूप ले लिया है जिसे बुझाने में काफी समय लग सकता है हांलाकि प्रयास जारी है। पुलिस आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। आग में कितना नुकसान हुआ इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि मंगलवार को दक्षिण मुंबई में स्थित मंत्रालय परिसर में भी आग लग गई थी। आग मंत्रालय (राज्य सचिवालय) की पहली मंजिल पर रात करीब 11 बजे लगी थी जिसे चार दमकल गाडिय़ों ने 15 मिनट के भीतर काबू पा लिया था। 

Advertising