अनंतनाग के कपरान गांव में भयंकर आग, एक घर से उठी चिंगारी ने ढाया कई आशियानों पर कहर

Saturday, Nov 05, 2022 - 03:39 PM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आग लगने से कई मकान खाक हो गये। यह आग की घटना वेरीनाग के कपरान क्षेत्र की है। आग में पांच मकान और दो गाय के शेड तबाह हो गये।


रिपोर्ट के अनुसार एक घर से आग ऐसी फैली कि आस-पास के कई घरों को स्वाह कर गई। आग के कारण जहां आस-पास के घर जल गये वहीं कुछ गाय के शेड भी तबाह हो गये।


आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम बचाव कार्य के लिए पहुंची पर तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
 

Monika Jamwal

Advertising