कच्चे कुल्ले में लगी आग , 12 वर्ष का मासूम जलकर राख

Monday, Mar 22, 2021 - 04:21 PM (IST)

साम्बा : साम्बा शहर के चक्क मंगा गुजरां में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में कच्चे कुल्ले के आग लगने से उसके बीच जलकर एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान खालिद पुत्र मोहम्मद इसरेल निवासी चक्क मंगा गुजरां के रूप में की गई। जानकारी अनुसार इस कच्चे कुल्ले में शार्ट सॢकट से अचानक भीषण आग लग गई और उसके बीच एक 12 वर्षीय बच्चा फंस गया। आग लगने के तुंरत बाद लोगों को रैस्क्यू अभियान चलाया और फायर टैंडर को भी सूचित किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सकता, तब तक बच्चा पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में इलाके में मातम का माहौल पसर गया। मौके पर स्थिति को देखने व परिवार की मदद करने के लिए डी.डी.सी. सदस्य साम्बा रमेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे।

Monika Jamwal

Advertising