नापाक पाक की गोलीबारी से नौशहरा के जंगलों में लगी भयानक आग

Tuesday, Apr 18, 2017 - 11:36 PM (IST)

नौशहरा (अमित): पाकिस्तान द्वारा लगातार एलओसी को निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा दागे जा रहे मोर्टार गोलों से नौशहरा के जंगलों में आग लग गई है। जंगलों में पेड़ धूं-धूं कर जल रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र में डर का माहौल व्याप्त है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक रविन्द्र रैना अपने कार्यकर्ताओं और पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर स्वयं आग पर काबू में लगे हुए हैं। स्थानीय लोग भी इस काम में उनकी सहायता कर रहे हैं।

पाकिस्तान द्वारा आज स्नाइपर से निशाने लगाए गए जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं।

 

Advertising