झारखंडः पटाखा बनाने वाले घर में लगी आग, 3 की मौत 5 घायल

Sunday, Sep 24, 2017 - 11:34 PM (IST)

जमशेदपुर (इंद्रजीत सिंह):  झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के पहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुबी गांव में रविवार को अवैध रूप से घर में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट की घटना में कम से कम सात लोग मारे गए। पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रभास कुमार ने इसकी पुष्टि की है। 

यह विस्फोट दुर्गा सतारा के घर पर हुई है। विस्फोट के दौरान गैस सिलेंडर भी फटे हैं। घटनास्थल पर घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हैं। यह घटना घनी आबादी वाली क्षेत्र में हुई है।  

घटना में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि चार शवों को निकालने की कार्रवाई की जा रही है। बता दें, बाहारागोड़ा का कुमारडुबी गांव में कुछ लोग अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम करते है।

Advertising