दिल्ली में दो कारों की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, 3 की मौत

Thursday, Jan 24, 2019 - 05:12 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के शाहदरा के आनंद विहार फ्लाईओवर पर बुधवार शाम एक कार ने दूसरी कार में जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक टक्कर से दोनों कारों में आग गई। घायल होने से कार में सवार बाहर नहीं निकल सके।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कार में सवार लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीन को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय शमशाद, 30 वर्षीय गौरव सेहगल और अब्दुल के रूप में हुई है। जबकि 28 वर्षीय इमरान और 21 वर्षीय अक्षय जैन का उपचार चल रहा है।

 

 

Pardeep

Advertising