Chhattisgarh Massive Fire: तेल गोदाम में लगी आग से आसमान में उठीं डरावनी लपटें, मची अफरातफरी
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 10:49 AM (IST)
Chhattisgarh Massive Fire : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार शहर से आज सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के लवन रोड पर स्थित एक बड़े तेल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में खाद्य तेल (Cooking Oil) और भारी मात्रा में किराना सामान रखा होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में लाखों रुपये का माल जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लवन रोड स्थित एक गोदाम में आग कल देर रात से लगी लेकिन आज सुबह करीब पांच बजे लोगो को जानकारी हुई। गोदाम में खाद्य तेल और किराना सामान बड़ी मात्रा में रखा हुआ था जिससे आग तेजी से फैल गई।
यह भी पढ़ें: PM Modi Foreign Visit: 5 देशों की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर वतन लौटे PM Modi, मिले दो सर्वोच्च सम्मान
घटना की सूचना मिलते ही नगर से दमकल सेवा की लगभग छह गाड़यिां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग लगने की खबर से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी ऊंचाई तक दिखाई दे रही थीं। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
